खानपुर : बेरोजगारी दूर करने का मिल रहा बड़ा अवसर, 22 जनवरी को यहां लग रहे शिविर में युवाओं को मिलेगा ब्याजमुक्त ऋण





खानपुर। क्षेत्र के सिधौना में गुरुवार को उद्यमिता विभाग द्वारा स्वरोजगार कार्यशाला लगाया गया। जहां प्रशिक्षित युवाओं को सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत स्वरोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया की गई। संयोजक करूणाशंकर मिश्र ने बताया कि आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र की सार्थक पहल पर क्षेत्र के सिद्धनाथ महादेव धाम पर आगामी 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से शिविर लगाया जाएगा, जहां युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। जिला उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक विवेक वर्मा ने बताया कि बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान संजीवनी साबित हो रही है। इस योजना ने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में मजबूत कदम उठाने का अवसर प्रदान किया है। बताया कि इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठ उत्तीर्ण है। बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एससीएसटी, ओबीसी प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित अथवा किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कौशल संबंधी प्रमाणपत्र, डिग्री या डिप्लोमा आदि प्राप्त होना चाहिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से आधुनिक रेस्टोरेंट, अत्याधुनिक स्टूडियो, युवा ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग, फूड ट्रक और छोटे विनिर्माण इकाईयों से जुड़ सकते हैं। संयोजक ने कहा कि सभी बेरोजगार युवकों और युवतियों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यशाला में भाग लेकर आर्थिक स्वावलंबी बनने का मौका न चूकें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : नगर के समुचित विकास के लिए बजट की मांग करने राजधानी पहुंचे चेयरमैन पति व प्रतिनिधि, नगर विकास मंत्री को बताई समस्याएं तो मिला भरोसा
खानपुर : आम के पेड़ से संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवा किसान, 14 माह पूर्व खुद पर छिड़क लिया था पेट्रोल >>