गाजीपुर : राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व कांस्य पदक जीतने वाली यूपी पुलिस की कांस्टेबल को एसपी ने किया सम्मानित





गाजीपुर। यूपी पुलिस में तैनात गाजीपुर की सिपाही राधा यादव ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक व ओपन नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। बीते दिनों आंध प्रदेश के अमरावती में पुलिस गेम्स का आयोजन किया गया था। जिसमें गाजीपुर में तैनात 2016 बैच की राधा ने योग इवेंट में प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। वहीं छत्तीसगढ़ में हुए ओपन नेशनल चैंपियनशिप में भी राधा ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के बाद जनपद आगमन पर सोमवार को जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने राधा व उन्हें प्रशिक्षण देने वाले पीटीआई माता प्रसाद को अपने कार्यालय में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनका हौसलाफजाई किया। कहा कि राधा ने यूपी पुलिस सहित जिले का नाम अपनी प्रतिभा की बदौलत रोशन किया है। बता दें कि बीते अक्टूबर माह में हुई इस प्रतियोगिता के बाद एसपी ने उनका हौसलाफजाई किया था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : बड़ागांव स्थित बालगृह से मूकबधिर सहित 3 बच्चों के लापता होने के मामले में मजिस्ट्रियल जांच का आदेश, 27 जनवरी तक दर्ज कराएं बयान
जंगीपुर : 8 साल के बालक संग अप्राकृतिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के 2 नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए बाल सुधार गृह >>