बहरियाबाद : आजमगढ़ में राज्य स्तरीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में अमेहता की बेटी ने रोशन किया नाम, जीता सिल्वर मेडल





बहरियाबाद। उत्तर प्रदेश खेल विभाग तथा उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से 9 से 11 जनवरी तक आज़मगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती कोच एवं शारीरिक शिक्षक रामाशीष यादव ने बताया कि वाराणसी मण्डल की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गाजीपुर के ईशोपुर रामपुर स्थित रामकरन इंटर कालेज की बालिका पहलवान निवासलक्ष्मी ने 72 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। खानपुर के अमेहता निवासी छोटेलाल यादव की बेटी निवासलक्ष्मी कॉलेज में कक्षा 7वीं की छात्रा है। बताया कि इसी विद्यालय से 50 क्रि भार वर्ग में महक यादव ने देवीपाटन मंडल की टीम की तरफ से प्रतिभाग किया। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह रामकरन दादा स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक आशीष यादव राहुल ने बताया कि इन पहलवानों के वापस आने पर विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रबंधक डा. जय सिंह पप्पू ने पहलवानों को बधाई देते हुए उनके खुराक की व्यवस्था कराने की बात कही। वहीं उनके पदक जीतने पर पूर्व एमएलसी डा. विजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, पूर्व प्रधान अजय यादव, प्रधानाचार्य आत्मा यादव, पूर्व एथलीट काशी सिंह यादव, कोच गोरखनाथ यादव, कुश्ती कोच प्रेमचंद यादव, डा. रुद्रपाल यादव, क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, कोच कमलेश यादव आदि ने बधाई दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : जान पर खेलकर ग्रामीणों ने पकड़ा था कुख्यात लुटेरा, जेल के गेट से पुलिस का हाथ छुड़ाकर हुआ फरार, पुलिस हलकान
कासिमाबाद : बदमाश ने युवक को कथित रूप से घर से बुलाकर उसके सीने में उतार दी गोली, हत्या के बाद गांव में हड़कंप, मौके से शराब, नमकीन बरामद >>