सैदपुर : राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेगा सैदपुर का लाल, टाउन नेशनल के 7वीं के छात्र का हुआ चयन





सैदपुर। आगामी 19 से 24 जनवरी तक राजस्थान के सीकर में राष्ट्रीय स्तर पर 69वां विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के सभी प्रदेशों के अंडर-14 बालक वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता में सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के 7वीं के छात्र अर्शलान अहमद का चयन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिसके बाद पूरे नगर सहित जिले में हर्ष का माहौल है। इस बाबत जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक डॉ. रूद्रपाल यादव ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए फेकू अहमद के पुत्र अर्शलान का चयन हुआ है। वो उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कहा कि अर्शलान आलराउंडर हैं और जिस ढंग से खेल रहे हैं, वो देश की विभिन्न प्रतियोगिताओं से मेडल ला सकते हैं। कहा कि बीते दिनों गोरखपुर में अर्शलान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया है। बताया कि वो शारीरिक शिक्षक डॉ. रूद्रपाल यादव व अजंता क्रिकेट प्रशिक्षक आनंद यादव की देखरेख में प्रशिक्षण लेते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य प्रत्यूष त्रिपाठी सहित जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, संजीव यादव, रामाशीष यादव, अखिलेश यादव, अंजनी सिंह, तरुण, उदय, मनोज, सुनील आदि शारीरिक शिक्षकों व क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भांवरकोल : गरीबों व असहायों में समाजसेवी ने किया कंबल वितरण, लोगों का किया आह्वान
जखनियां : सीसीटीवी कैमरा लगने से अराजक हरकतें करने में हो रही थी समस्या, मनबढ़ों ने कैमरे को तोड़ा, फुटेज में कैद >>