भांवरकोल : वॉलीबाल की यूपी टीम में हुआ गाजीपुर के लाल का चयन, 4 जनवरी से राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द निवासी वॉलीबाल खिलाड़ी रूपेश यादव का चयन उत्तर प्रदेश की वॉलीबाल टीम में हुआ है। इस सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। टीम में चयन के बाद रूपेश वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में 4 से 11 जनवरी तक होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे बीते उत्तर प्रदेश की टीम में चयन के लिए वाराणसी में 22 दिसंबर को आयोजित कैंप में उन्होंने हिस्सा लिया था। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्होंने टीम में अपना स्थान पक्का किया। बता दें कि रूपेश इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता खेल चुके हैं। जिसमें एक बार यूथ नेशनल, दो बार सीनियर नेशनल, तीन बार अंतर्राज्यीय विश्वविद्यालय, एक बार खेलो इंडिया मैच खेल चुके हैं। वो मिडिल ब्लॉक पोजीशन पर विशेष रक्षात्मक मोड में खेलते हैं। उन्होंने इसका श्रेय कोच डॉ राधेश्याम राय, आब्जर्वर नवीन राय, रेलवे खिलाड़ी अमृत राय सहित माता पिता को दिया। इस चयन पर जिला वॉलीबाल संघ अध्यक्ष अजय राय, हरिहर राय, संरक्षक अभिजीत राय, उपाध्यक्ष रामनारायण राय, सचिव चंदन कुमार, पारसनाथ सिंह, अभिषेक राय, राजाराम यादव, प्रियेश राय, सुशील राय, अवधेश यादव, शालीन राय, शिवम उपाध्याय, विवेक राय, जयकिशन राय, दीपक राय, मोहन यादव, सुभाष यादव आदि ने बधाईयां दी।

