गाजीपुर : पीजी कॉलेज में चल रही अंतर्महाविद्यालयीय क्रिकेट का समापन, बीआर पीजी कॉलेज ने जीती प्रतियोगिता





गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर बीते 28 दिसंबर से चल रहे अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें उत्साहपूर्वक शामिल हुईं थी। इस दौरान फाइनल मैच जौनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज व जौनपुर के ही मो. हसन पीजी कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें अंबेडकर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस दौरान खिलाड़ियों ने टीमवर्क, कौशल और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। मैच में अंबेडकर कॉलेज ने अजीत वर्मा के 80 रनों के शानदार योगदान की बदौलत 148 रनों का विशालकाय लक्ष्य दिया था। जवाब में उतरी हसन कॉलेज की टीम 19.3 ओवरों में 126 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। कहा कि क्रिकेट में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि कठोर परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी से प्राप्त होती है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल भावना और नियमों का पालन जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है। इस मौके पर खेल प्रभारी अशोक सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. आईआर पाठक, डॉ. अरुण सिंह, विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक डॉ. संजय कुमार, विजय प्रकाश, शशांक पाण्डेय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : जिला मुख्यालय पर मनी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की जयंती, पत्रकारों ने दिखाए राह पर चलने की कही बात
खानपुर : चौबेपुर व खानपुर थाने की सीमा पर गोमती नदी में मछली मार रहा पड़ोसी जिले का मछुआरा डूबा, परिजनों में कोहराम >>