भांवरकोल : सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय रेलवे टीम के ऑर्ब्जवर बने शेरपुर खुर्द के नवीन राय





भांवरकोल। आगामी दिनों में वाराणसी में होने वाली सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप के लिए भारतीय रेलवे के टीम की घोषणा कर दी गई है। जिसमें बीएलडब्ल्यू के सिविल कार्यालय अधीक्षक व क्षेत्र के शेरपुर खुर्द निवासी नवीन राय को बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। बता दें कि नवीन राय पूर्व में रेलवे की वॉलीबाल टीम के कोच रह चुके हैं और वर्तमान में वो जिला वॉलीबाल संघ के संयुक्त सचिव के पद पर हैं। ऑब्जर्वर बनने के बाद हरिहर राय, डॉ राधेश्याम राय, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, डॉ आलोक राय, अमृत राय (रेलवे), सुशील राय, पूर्व प्रधान लल्लन राय, शालीन राय, अजय राय, आनंद राय, मिथिलेश राय, राजेश राय, राघवेंद्र उपाध्याय, आशीष राय आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली व करंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने को लेकर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
गाजीपुर : एक ही रात में दो घरों का ताला तोड़ लाखों के जेवर व नकदी चोरी, भाजपा नेता के स्कूल का ताला तोड़ लैपटॉप चोरी >>