विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था की ऑनलाइन गोष्ठी में जुटे दुनियाभर से पर्यावरणविद, व्यक्तिगत सहयोग से लिए कई अहम निर्णय





नंदगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बासूपुर के विक्रम फाउंडेशन द्वारा बुधवार को एक वैश्विक स्तर पर ऑनलाइन कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेश से पर्यावरणविदों व पर्यावरण प्रेमियों ने शिरकत की। इस दौरान अमेरिका से जुड़े वरूण विक्रम सिंह ने चर्चा में कहा कि सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पर्यावरण का तेजी से क्षरण होता जा रहा है। इसके पीछे कोई अन्य कारण नहीं बल्कि भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में पेड़ों की तेजी से कटाई, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अपशिष्टों को सही प्रकार से निस्तारण न होने जैसे दर्जनों कारण हैं। कहा कि इससे बचने के लिए हमें पौधरोपण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, बायो डिग्रेडेबल कूड़ा निस्तारण, पॉलिथीन आदि का प्रयोग सीमित या कोशिश करके बंद करने का प्रयास करना होगा। बताया कि गो ग्रीन कॉन्सेप्ट को अब बढ़ावा देने का सही समय आ गया है और इसके लिए हमें सरकार पर आश्रित रहने की बजाय खुद आगे आकर बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही इसके लिए स्कूलों, कालेजों, सामाजिक संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थाएं आदि को आगे आकर काम करना होगा। इसके पश्चात कहा कि हम भी अपने स्तर से जागरूकता फैला सकते हैं। सभी ने एक सुर में कहा कि वो बारिश के मौसम में अधिक से अधिक नीम, सागौन, अशोक, पीपल आदि के पौधे लगाएंगे और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही इच्छुक लोगों में भी पौधे वितरित करेंगे। इस दौरान इस गोष्ठी में अमेरिका से वरूण विक्रम, बैंगलोर से राजीव जायसवाल उर्फ जस्सी, वाराणसी से अमित श्रीवास्तव, कारगिल से अमरेश प्रताप सिंह आदि शामिल हुए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वन मैन आर्मी अंकुर सिंह, जिन्होंने अकेले दम पर लिया है जल संरक्षण का जिम्मा, कई पोखरियों व तालाबों को दे चुके हैं जीवनदान
दबंग युवक ने बाइक से दबाकर मार दी बकरी >>