सैदपुर : 13 दिसंबर को लगने वाले लोक अदालत के बाबत हैंडबिल बांटकर किया गया जागरूक

सैदपुर। आगामी 13 दिसंबर को तहसील सहित वाह्य न्यायालय व संबंधित कार्यालयों में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बाबत तहसील में शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां पीएलबी द्वय द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए तहसील में हैंडबिल बांटकर जानकारी दी गई। तहसील में मौजूद पीएलबी रणजीत कुशवाहा व कंचन मौर्या तहसील में अपनी शिकायतें लेकर आने वालों में हैंडबिल का वितरण कर रहे थे। सभी को जानकारी दिया कि आने वाले 13 दिसंबर को पूरे देश में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सैदपुर तहसील में भी इसका आयोजन होगा। जिसमें आकर आप अपने मुकदमों का निस्तारण कराकर लाभ ले सकते हैं।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

