बहरियाबाद : स्कूल व कॉलेजों में मनाया गया अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बहरियाबाद। क्षेत्र के विद्यालयों में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान स्थानीय सुभाष विद्या मंदिर इण्टर कालेज सहित विभिन्न विद्यालयों में ये आयोजन किया गया। जहां सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में नंदगंज के शहीद स्मारक इण्टर कॉलेज परिसर में भी ये आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य उदय राज, रविंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह, जितेन्द्र राम आदि ने डा. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं से उनके द्वारा दिए संदेशों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब के कृतित्व, संविधान, समतामूलक समाज, सामाजिक समरसता का संकल्प लिया गया। संचालन गौरव सिंह ने किया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

