जखनियां : आगामी 14 दिसंबर से फिर शुरू हुआ घर-घर पल्स पोलियो ड्रॉप अभियान, संबंधित को दिया गया प्रशिक्षण





जखनियां। स्थानीय तहसील सभागार में ब्लॉक टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी भीम राव ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाना है। बताया कि इसके लिए 8 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संबंधित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन सहित 146 स्थलों को बूथ बनाकर सम्बन्धित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनाकर घर-घर जाकर जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को चिह्नित कर पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। बताया कि इसके लिए एनजीओ सदस्यों को भी चयनित किया जाना है। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अवधेश पासवान, सीडीपीओ बनी यादव, खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बहरियाबाद : सिधौना के रामकरन इंटर कॉलेज के कुश्ती कोच को मिली अहम जिम्मेदारी, नेशनल गेम्स कुश्ती में बने तकनीकी निदेशक
बहरियाबाद : स्कूल व कॉलेजों में मनाया गया अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस, लोगों ने दी श्रद्धांजलि >>