जखनियां : सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम के सामने आए 95 मामले, 3 का हुआ निस्तारण





जखनियां। स्थानीय तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने शिकायतें सुनीं। उनके सामने कुल 95 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर आए और उनमें से मौके पर 3 का ही निस्तारण किया जा सका। अधिकांश समस्याएं राजस्व विभाग से संबंधित थीं। शिकायतकर्ताओं की भीड़ सुबह से ही जुट गई थी। लोग अपनी समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन समस्यओं का तात्कालिक निस्तारण न होने पर वो निराश हो गए। इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह, अनुराग यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : सैदपुर तहसील में डीएम-एसपी ने सुनी शिकायतें, आने से पूर्व खाली रहा सभागार, डीएम-एसपी के आते ही समस्या सुनाने उमड़ पड़े फरियादी
बहरियाबाद : सिधौना के रामकरन इंटर कॉलेज के कुश्ती कोच को मिली अहम जिम्मेदारी, नेशनल गेम्स कुश्ती में बने तकनीकी निदेशक >>