करंडा : पुलिस ने छापेमारी कर बदमाश को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम आदि में दर्ज हैं मुकदमे





करंडा। स्थानीय पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर करकटपुर के गंगा पुल के पास स्थित मां काली मंदिर के पास छापेमारी की और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम भरत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी जमुआंव बताया। आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम सहित आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में बड़सरा चौकी इंचार्ज जितेन्द्र उपाध्याय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शादियाबाद : क्षेत्र में चोरियां करने वाले शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के जेवरों संग 3 शातिर चोर गिरफ्तार
गाजीपुर : सैदपुर तहसील में डीएम-एसपी ने सुनी शिकायतें, आने से पूर्व खाली रहा सभागार, डीएम-एसपी के आते ही समस्या सुनाने उमड़ पड़े फरियादी >>