शादियाबाद : क्षेत्र में चोरियां करने वाले शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के जेवरों संग 3 शातिर चोर गिरफ्तार





शादियाबाद। स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी चोरियों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोरों को चोरी के कीमती सामानों व जेवरों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लालहरिपुर मार्ग स्थित मलिकपुरा महाविद्यालय के पीछे छापेमारी की। सूचना मिली थी कि वहां जुटे संदिग्ध लोग कुछ बांटने वाले हैं। इस दौरान पुलिस ने वहां छापेमारी की तीन संदिग्धों को धर दबोचा और फौरन लेकर थाने आए। तलाशी में उनके पास से सोने का एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक नथिया, एक लॉकेट, चांदी की 2 पायल, 10 बिछिया, तीन लार व 2040 रुपये नकद बरामद हुए। उन्होंने अपना नाम गुलशन उर्फ अवनीश कुमार निवासी मलिकपुरा, संजीव कुमार उर्फ लालू निवासी सराय गोविन्द व शरद वर्मा निवासी बीबीपुर बताया। बताया कि वो क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं चोरों के पकड़े जाने से चोरी की घटनाओं से पीड़ित लोगों ने थोड़ी चैन की सांस ली है। टीम में उपनिरीक्षक आनन्द गुप्ता आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय का 7 दिसंबर को मनेगा रजत जयंती समारोह, 2000 बैच के बच्चों का होगा एलुमनाई मीट
करंडा : पुलिस ने छापेमारी कर बदमाश को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम आदि में दर्ज हैं मुकदमे >>