गाजीपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय का 7 दिसंबर को मनेगा रजत जयंती समारोह, 2000 बैच के बच्चों का होगा एलुमनाई मीट





गाजीपुर। आगामी 7 दिसंबर को जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में भव्य पुरातन छात्र मिलन व रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य चंदन वागीश व एलुमनाई सेल प्रभारी सादिक अंसारी ने बताया कि 10वीं व 12वीं के 2000 बैच के जो भी उत्तीर्ण छात्र-छात्रा देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं, वो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बताया कि इसी दिन विद्यालय का रजत जयंती समारोह भी मनाया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि, योगदानों को याद करते हुए दिया सम्मान
शादियाबाद : क्षेत्र में चोरियां करने वाले शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के जेवरों संग 3 शातिर चोर गिरफ्तार >>