सादात : उप्रावि में हुई 72वीं ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, मंजुई प्रावि की नंदिनी ने अकेले 50, 100, 200 व 400 मीटर में गोल्ड जीत बनाया कीर्तिमान

सादात/भीमापार। क्षेत्र के सादात स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों की 72वीं ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां शिक्षा क्षेत्र के सभी 13 न्याय पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक हेमंत राव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अतिथियों के साथ आसमान में गुब्बारा छोड़ने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद माहपुर के प्रावि के बच्चों ने बेहद शानदार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान दौड़, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो सहित अन्य प्रतियोगिता में बढ़-चढकर प्रतिभाग किया। शाम तक चली प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग में मंजुई प्रावि की नन्दिनी यादव ने 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में एकतरफा जीत दर्ज कर रिकार्ड कायम किया। वहीं बालक वर्ग में कटयां प्रावि के अनीश राजभर ने 100 और 200 मीटर दौड़ में जीतकर दोहरा खिताब हासिल किया। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में बिजहरी की करीना कुमारी, 200 मीटर में पचरुखवां की आराधना, 400 मीटर में मंजुई की सुनैना, 600 मीटर में माहपुर की सपना यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग में 50 मीटर में मंजुई की नंदिनी यादव प्रथम, देवापार की शिवांगी राजभर द्वितीय, सरदरपुर की अंशिका यादव तृतीय, 100 मीटर में भी नंदिनी प्रथम, गदाईपुर की परी द्वितीय, सरदरपुर की अंशिका यादव तृतीय, 200 मीटर में भी नंदिनी प्रथम, हीरानंदपुर की शालिनी गोंड द्वितीय, सरदरपुर की अंशिका तृतीय, 400 मीटर में भी नंदिनी प्रथम, पलिवार की आर्यंशी यादव द्वितीय, उकरांव की महिमा तृतीय, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के 50 मीटर में अथर्व यादव प्रथम, सत्यम यादव द्वितीय, अनुराग राजभर तृतीय, 100 मीटर में अनीश राजभर प्रथम, प्रियांशु यादव द्वितीय, छोटू राजभर तृतीय, 200 मीटर में अनीश प्रथम, अथर्व द्वितीय, लवकुश तृतीय, 400 मीटर में लव राजभर प्रथम, गुलशन द्वितीय, विपिन तृतीय, जूनियर स्तर बालक वर्ग के 100 मीटर में प्रिंस राजभर प्रथम, 200 मीटर में अमित पुरी, 400 में मुंदन राजभर और 600 में प्रिंस प्रजापति अव्वल रहे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना रहे और उन्होंने अव्वल खिलाड़ियों को मेडल, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि व पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मदेव यादव, सपा नेता डॉ. विजय बहादुर यादव, समता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव, बापू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, सीएम फेलो डॉ बृजेश कुमार, यूटा जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह, वंशराज यादव, संतोष सिंह, उप्राशिसं अध्यक्ष संजय कश्यप, प्राशिसं अध्यक्ष डा. राजेश यादव, मनोज सिंह, डा. रणवीर यादव, अटेवा अध्यक्ष सुनील यादव, संजय प्रताप बरनवाल, विवेक यादव, रमेश राय, सुभाष यादव, शैलेंद्र शर्मा, रामअवध यादव, रमाशंकर सिंह, सत्यभामा दीक्षित, डॉ. सीमा यादव, सावित्री यादव, पूजा यादव, प्रतिभा पाण्डेय, सुमन चौहान, सुशील चौबे, अच्छेलाल यादव, नंदलाल यादव, राजन आदि रहे। संचालन डॉ. राजेश यादव व अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता वंशराज यादव व आभार खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने आभार ज्ञापित किया।


