बिरनो : नाबालिग संग दुष्कर्म कर फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार





बिरनो। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग संग दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते काफी समय पूर्व क्षेत्र के एक नाबालिग के परिजनों ने तियरा निवासी अमरजीत चौहान पुत्र बेचन चौहान के खिलाफ नाबालिग संग दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही वो फरार चल रहा था। इस बीच सूचना के आधार पर बद्दोपुर नहर पुलिया पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : वृद्ध अधिवक्ता के हमलावरों पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, जताया आक्रोश
भीमापार : एक सप्ताह से बिना इंचार्ज के चल रही जिले की ये पुलिस चौकी, सीयूजी नंबर भी है स्विच ऑफ, बाहर से ही लौटा दे रहे होमगार्ड >>