सैदपुर : वृद्ध अधिवक्ता के हमलावरों पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, जताया आक्रोश





सैदपुर। नगर स्थित तहसील में दी बार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें बीते दिनों वृद्ध अधिवक्ता केदारनाथ पाल संग मारपीट करने के मामले में अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही व गिरफ्तारी न किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया और प्रस्ताव पास कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि नगर निवासी केदार नाथ पाल वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और पूर्व में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मलिकपुर स्थित अपने खेत से घर आने के दौरान रास्ते में मौजूद प्रकाश पाल ने 2 अज्ञात लोगों के साथ उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था। कहा कि इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर सकी है। कहा कि इसी के विरोध में सुबह से ही अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : नई सड़क त्रिमुहानी से जौहरगंज तक और चौड़ी होगी सड़क, पीडब्ल्यूडी द्वारा नापी के बाद अतिक्रमणकारियों की बढ़ी धुकधुकी
बिरनो : नाबालिग संग दुष्कर्म कर फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार >>