सैदपुर : नई सड़क त्रिमुहानी से जौहरगंज तक और चौड़ी होगी सड़क, पीडब्ल्यूडी द्वारा नापी के बाद अतिक्रमणकारियों की बढ़ी धुकधुकी





सैदपुर। अब नगर के जौहरगंज से नई सड़क त्रिमुहानी तक की सड़क के साथ ही आए दिन भीषण जाम की समस्या से जूझने वाले नगरवासियों के दिन बहुरने वाले हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने सर्वे किया। जिसके तहत टीम ने नई सड़क त्रिमुहानी से लगायत जौहरगंज तक सर्वे किया और सड़क के बीच से दोनों तरफ 30-30 फीट का एरिया नापकर अपनी जमीन किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर लिया है। विभाग के इस चिह्नांकन के बाद विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का मकान बनवा चुके लोगों के माथे पर पसीना आ गया, वहीं वो लोग भी हलकान हैं, जिन्होंने जमीन पर किसी भी प्रकार से अतिक्रमण किया है। बता दें कि नगर से होकर गुजरने वाला ये मार्ग पूर्व में एनएच 29 के नाम से जाना जाता था। लेकिन वाराणसी से गोरखपुर तक फोरलेन बनने के बाद उक्त राजमार्ग में अब सिर्फ ये हिस्सा ही शेष रह गया है और फोरलेन जौहरगंज से सीधा निकल गया है। एनएच का दर्जा खत्म होने के बाद ये सड़क पीडब्ल्यूडी के जिम्मे आ गया। इस बीच नगर में आए दिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क के चौड़ीकरण का प्लान किया है। जेई मनीष शुक्ला ने बताया कि इस सड़क को करीब 10 मीटर और चौड़ा किया जाएगा। बताया कि हमारे पास काफी जमीन है। दोनों तरफ की पटरियां काफी चौड़ी हैं। ऐसे में सड़क को चौड़ा किया जाएगा, जिससे जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इसी के तहत विभाग ने अपनी जमीन की नापी की है। कहा कि जहां पर भी पक्का या कच्चा अतिक्रमण किया गया है, वहां अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर खाली कराया जाएगा। ताकि प्रस्ताव भेजकर कार्य को जल्द से जल्द कराया जा सके।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : नगर में लगेगा जिले का मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम व एसपी सुनेंगे फरियाद
सैदपुर : वृद्ध अधिवक्ता के हमलावरों पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, जताया आक्रोश >>