सादात : बकरी को टक्कर मारने का विरोध करने पर बदमाशों ने चाय विक्रेता के हाथ-पैरों को तोड़ किया लहूलुहान, 4 पर मुकदमा





सादात। नगर के वार्ड 10 में मनबढ़ों ने मामूली विवाद पर युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और उसके दोनों पैर व एक हाथ तोड़ दिए। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वार्ड 10 निवासी 33 वर्षीय फिरोज अंसारी घर के पास ही चाय की दुकान चलाता है। उसने थाने में तहरीर देकर बताया कि दबंगों में एक ने मेरी बकरी को बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया। जब मैंने विरोध किया तो उसने अपने कुछ और बदमाश साथियों को बुला लिया और लाठी डंडों से मारपीट कर मेरे दोनों पैर व दाहिना हाथ तोड़ दिया। घटना में फिरोज बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे फौरन सादात सीएचसी ले जाया गया लेकिन हालत बेहद गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित की तरफ से 2 नामजद व 2 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस बाबत एसओ वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बृजेश यादव व प्रिंस सहित 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : ऑनलाइन हाज़िरी के आदेश पर सचिवों ने जताया आक्रोश, ब्लॉक में बीडीओ को सौंपा सीएम को संबोधित 10 सूत्रीय पत्रक
भीमापार : गांवों से काफी दूर बनाए गए सरकारी धान क्रय केंद्र, दूरी अधिक होने से बिचौलिए के हाथों उपज बेचने को विवश हुए किसान >>