जखनियां : पुराने विवाद में दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, आधा दर्जन पर मुकदमा





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के सेमऊर में पुराने विवाद में दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। गांव निवासी आकाश यादव का पुराना विवाद था। आकाश के परिजन सुभाष यादव ने थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा कि उसी विवाद को लेकर कृतसिंहपुर निवासी चंद्रकेश यादव ने अपने साथियों को बुलाकर आकाश को लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाते हुए पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कर आकाश की जान बचाई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : किशोरी लापता, पिता ने वनवासी युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
करंडा : ऑनलाइन हाज़िरी के आदेश पर सचिवों ने जताया आक्रोश, ब्लॉक में बीडीओ को सौंपा सीएम को संबोधित 10 सूत्रीय पत्रक >>