जखनियां : किशोरी लापता, पिता ने वनवासी युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा





जखनियां। भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के चक फातिमा उर्फ बैरख निवासिनी किशोरी बीती रात लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर उसके खिलाफ आरोप लगाया है। गांव निवासी रामचंद्र ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को वनवासी बस्ती निवासी मनोज वनवासी पुत्र कैलाश उठा ले गया है। जिसके बाद कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भांवरकोल : रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष की मनी पहली पुण्यतिथि, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जखनियां : पुराने विवाद में दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, आधा दर्जन पर मुकदमा >>