भांवरकोल : रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष की मनी पहली पुण्यतिथि, लोगों ने दी श्रद्धांजलि





भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर कलां में रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गंगासागर राय की पहली पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। जहां बतौर मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने परिजनों व क्षेत्रीय लोगों के साथ स्व. राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। कहा कि स्व. राय धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि रखते हुए मृदुभाषी व गरीबों के सच्चे हितैषी थे। उनके द्वारा हमें धर्म, समाजसेवा व नैतिक शिक्षा मिली। कहा कि उनकी ये सोच थी कि हम ऐसा कार्य न करें, जिससे दूसरों का नुकसान हो। उनके समाजसेवा के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। भजन गायक कल्पनाथ यादव ने श्रद्धांजलि गीत पश किया। इस मौके पर चौधरी दिनेश राय, नारायण उपाध्याय, लल्लन राय, बलराम पटेल, अंजनी राय, अरुण राय, दिग्विजय राय, प्रवीण राय, डॉ रमेश राय, राजेश राय, फेकू यादव, शशिधर राय, जयप्रकाश राय, आशीष राय सिंटू, अमरनाथ राय, राजकुमार ठाकुर, मदन दुबे, हेमनाथ राय, रमेश यादव, त्रिलोकी राय, लवकुश राय, गब्दू राय आदि रहे। अध्यक्षता सच्चिदानंद यादव व संचालन सुनील यादव ने किया। आभार अरविंद राय ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : जिले में बाल व किशोर श्रम रोकने को टीम ने चलाया स्पेशल अभियान, काम कराते हुए मिलने पर नियोक्ता पर हुई कार्रवाई
जखनियां : किशोरी लापता, पिता ने वनवासी युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा >>