धूमधाम से मनाया गया निरंकारी मिशन का वार्षिक समागम





जखनियां। क्षेत्र के मदरा स्थित जूनियर हाई स्कूल में मंगलवार की देररात संत निरंकारी मिशन के वार्षिक निरंकारी समागम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान मुंबई से आए महात्मा हिम्मत दास ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि ईश्वर या परमात्मा पूरी तरह से निराकार है और वो किसी एक स्थान पर नहीं बल्कि ब्रह्माण्ड के हर एक कण में, हर एक चीज में है। यही बात निरंकारी मिशन आज पूरी दुनिया को बता रहा है। कहा कि इंसान को किसी दूसरे को पहचानने से पहले खुद को भली भांति पहचानना चाहिए। परमात्मा को इसी पद्धति से ही हासिल किया जा सकता है। कहा कि इंसान का साक्षात्कार परमात्मा से हो सके इसी कार्य के लिए सत्गुरू धरती पर जन्म लेते हैं। गुरू के माध्यम से ही भटकते इंसान को सही रास्ता दिखाया जा सकता है। इसके पूर्व सम्पूर्ण अवतार वाणी का पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में विशाल लंगर का आयोजन किया गया था। इस मौके पर संत घनश्याम, प्रेम, लाल बहादुर, श्रीनाथ, ब्रांच प्रमुख राजेन्द्र पांडेय, आलोक रंजन, काजल, सूबेदार, कल्पनाथ, बृजनाथ, रामवृक्ष, पतरु, चंदू आदि मौजूद थे। संचालन महात्मा रामजन्म मास्टर ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खाना बनाते महिला झुलसी, गम्भीर हालत में रेफर
‘जीवनभर में 18 पेड़ों जितना ऑक्सीजन लेता है मनुष्य, जीवन में कम से कम 18 पेड़ जरूर लगाएं वरना नहीं बचेगा धरती का संतुलन’ >>