भांवरकोल : शेरपुर खुर्द के रूपेश का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हुआ चयन, पंजाब के लिए दमखम दिखा रहे रूपेश

भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव निवासी रूपेश यादव का चयन देश की प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 के लिए हुआ है। 1 से 5 दिसंबर तक राजस्थान के कोटा में हो रही इस प्रतियोगिता में रूपेश पंजाब की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। चयन के लिए बीते 22 नवंबर को अमृतसर के जीएनडीयू विश्वविद्यालय में ट्रॉयल हुआ था। वो इसी विवि में बीपीएड के प्रथम वर्ष के छात्र हैं। रूपेश की इस उपलब्धि के बाद जिले में हर्ष का माहौल है। बता दें कि इसके पूर्व रूपेश एक बार यूथ नेशनल, दो बार सीनियर नेशनल व तीन बार विश्वविद्यालयीय मैच खेल चुके हैं। उनके पिता राजाराम यूपी पुलिस में व मां कविता गृहणी हैं। इस उपलब्धि पर कोच जगदीप सिंह, प्रीति सिंह, सुमन, अश्वनी राय, अजय राय, दरोगा राय, डॉ राधेश्याम राय, अभिषेक राय, अमृत राय, अवधेश यादव, सुभाष यादव, राधामोहन यादव आदि ने बधाई दी।

