देवकली : भोपाल में रोइंग की नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर दीक्षा ने रोशन किया सैदपुर का नाम, क्षेत्र में हर्ष का माहौल





देवकली। क्षेत्र के मुड़ियार स्थित राजनपुर निवासिनी दीक्षा कुशवाहा ने भोपाल मे 26 से 30 नवंबर तक हुई 45वीं रोइंग टेल नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर सैदपुर सहित जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। गांव निवासी अशोक सिंह कुशवाहा बंगाल में 70वें रेजीमेंट में सूबेदार हैं। उनकी बेटी दीक्षा के साथ ही अंजनी भी रोइंग खिलाड़ी है। हालांकि इस प्रतियोगिता में सिर्फ दीक्षा ने ही प्रतिभाग किया है। दीक्षा ने जिले व प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के बाद मां दुर्गावती कुशवाहा सहित सभी ने मिठाईयां बांटकर खुशी साझा की। दीक्षा व अंजनी ने बताया कि उनका लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है। दीक्षा ने इस जीत का श्रेय अपने कोच सहित माता व पिता को दिया। दीक्षा ने बताया कि वो यूपी के कोच कुदरत अली, तेलंगाना की कोच गीता देवी व इस्माइल बेग की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती है। इस जीत पर धर्मेन्द्र, रामाश्रय, शिवपूजन, राजेश, शंकर कुशवाहा, रामकृत गौतम आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : 51वें 5 दिवसीय मानस सम्मेलन का शुभारंभ, संगीतमय प्रवचन सुनने जुटे लोग
नोनहरा : मांगलिक कार्यक्रम से दोस्तों संग लौट रहे छात्र का अपहरण कर चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या, 1 नामजद व अज्ञात पर मुकदमा >>