बहरियाबाद: रायपुर के लालसा इंटरनेशनल स्कूल में खेल व विज्ञान प्रदर्शनी-2025 में बच्चों के बारीक मॉडल देख लोग हैरान, अभिभावकों ने की सराहना

बहरियाबाद। क्षेत्र के रायपुर स्थित लालसा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को ‘खेल एवं विज्ञान प्रदर्शनी-2025’ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाए गए बारीक मॉडलों को देख हैरानी जाहिर करते हुए अपने बच्चों की रचनात्मक कला, हुनर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को देखकर स्कूल द्वारा दी जा रही शिक्षा व व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और खुशी साझा की। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा विद्यालय को इसे भविष्य में निरंतर जारी रखना चाहिए। इस दौरान लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन व लालसा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक अजय यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों में रचनात्मकता की कोई कमी नहीं होती, कमी होती है तो संसाधनों की। लेकिन हम अपने स्कूल में संसाधनों की कभी कमी नहीं होने देते। कहा कि प्रत्येक बच्चा अपने आप में अनोखा होता है। उन्हें यह सीखना आवश्यक है कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, रचनात्मकता और कला कौशल के साथ ज्ञान अर्जित करें। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि बच्चों को बड़े का सम्मान और छोटे को स्नेह देना सिखाएं। कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष गुण होता है, जिसे हम स्कूल में पहचानकर उसे बढ़ावा देते हैं। प्रधानाचार्य महेश मिश्र ने कहा कि विज्ञान और खेल से बच्चों में तार्किक सोच, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित होता है। कहा कि इस प्रदर्शनी ने बच्चों को प्रयोगधर्मी शिक्षा का वास्तविक अनुभव कराया है। हमारे विद्यार्थी जिस स्तर की रचनात्मकता और वैज्ञानिक क्षमता दिखा रहे हैं, वह सराहनीय है। इधर विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मानव डीएनए जैसे बेहद गूढ़ व बारीक मॉडल बनाकर उनकी विषयवस्तु प्रस्तुत की थी। बच्चों ने प्रदर्शनी में बनाए गए विविध कार्यशील मॉडलों के माध्यम से विज्ञान के प्रति अपनी गहरी समझ और नवाचार का प्रदर्शन किया। इस दौरान 12वीं की इशिका, मोनिज़ा, आकांक्षा, संजना, खुशी ने मानव डीएनए का मॉडल बनाया था। वहीं कक्षा 7 के शिवाय, वेदांक, विपिन, अर्णब, आयुष व गोविंद ने वॉटर लेवल इंडिकेटर का मॉडल, 6वीं के राजेश, यशवर्धन, राघवेन्द्र, मोहन व नमन ने ज्वालामुखी का मॉडल, 9वीं के जीत, सूर्यांश, यश, दिग्विजय व आदित्य ने सौर मंडल का मॉडल, कक्षा 1 की दिव्यांशी, इशिका, विभा, खुशबू व खुशी ने रिफ्लेक्शन मॉडल, 8वीं की सलोनी, आरिशा, सान्वी, आयजा, कर्तिका व अमृता ने होलोग्राम मॉडल, 10वीं की आयुषी, अजल, हर्ष व वैष्णवी ने जल चक्र का मॉडल, 9वीं की अविका व वर्षा ने कोशिका कार्य प्रणाली का मॉडल, 6वीं की शगुन, अनुष्का व आकांक्षा ने सोलर ओवन का मॉडल, 6वीं की आयुषी, अग्रिमा, फ़ातिमा, हाजरा, श्रृष्टि, प्रियदर्शिनी ने वर्षा जल संचयन का मॉडल, 6वीं की अनन्या, आयुषी, आस्था, शगुन ने मानव दांत का मॉडल, 8वीं की आस्था, जानकी, गीतांजलि, श्रेयांशी, अदिति ने न्यूरॉन का मॉडल, 7वीं की दिव्यांशी, शालिनी, रिया, नैन्सी ने मैन्युअली ऑपरेटेड लिफ्ट का मॉडल, 8वीं की प्रियांशी, मानवी, स्नेहा, दिव्या ने मानव उत्सर्जी तंत्र का मॉडल, 11वीं की प्रतिभा, रोली, सोनाली, डिम्पी, शिवांगी ने मानव परिसंचरण तंत्र का मॉडल, 7वीं की आरुषि, नव्या, प्रतिभा ने प्रकाश संश्लेषण का मॉडल, 8वीं के अर्पित, अमित हाइड्रोलिक क्रेन का मॉडल, 6वीं के दिव्यांशु, अंश, आर्यन, आयुष ने पवन चक्की का मॉडल, 8वीं के जाज़, अमन, आरुष, सैयद शहबाज़, आदित्य ने चंद्रयान-3 का मॉडल, 6वीं के विश्वास, आदित्य, कृष्णा, अभियान ने एस्केलेटर का मॉडल, 10वीं की मरियम, खुशी, काजल ने ग्रीन हाउस का मॉडल व 9वीं के आयुष, श्रेयांश, सिद्धार्थ, प्रियम, आरव, अंश ने श्वसन तंत्र का मॉडल बनाया था। इस मौके पर प्रियेश गुप्ता, गोपाल सेन, अनिल राजभर, राजकुमार कन्नौजिया, अरविंद कुशवाहा, रवि कुशवाहा, बिंदेश, प्रियंका, सुरेश यादव आदि रहे।






