करंडा : संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, विजेता मेधावियों को बीईओ ने किया पुरस्कृत

करंडा। क्षेत्र के मैनपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीईओ उदय चंद्र राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मेजबान स्कूल व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत नृत्य प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के दौरान दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, पीटी, योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मैनपुर, मानिकपुर कोटे, बक्सां, परमेठ, माहेपुर आदि गांव स्थित परिषदीय स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। संकुल स्तर पर सफल छात्र-छात्राओं को ब्लाक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में व ब्लाक स्तर पर सफल छात्र-छात्रा जिला स्तर पर आयोजित खेलकूद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर अनंत सिंह, अनिल कुमार, सुरेश प्रसाद चौरसिया, मनीष सिंह, चंद्रशेखर यादव, प्रदीप सिंह, गोपाल प्रजापति, इमरान अहमद, सुनील दूबे, अभिषेक यादव, सुशील प्रजापति, बृजेश यादव, अवधेश यादव, रश्मि सिंह, पूनम यादव, प्रियंका यादव, अंजली आदि रहे। अध्यक्षता मैनपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य करूणा सागर सिंह व संचालन प्रणव मिश्र ने किया।

