देवकली : न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित





देवकली। क्षेत्र के कुंवरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान पर न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता तुरना का आयोजन मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव द्वारा किया गया। जिसमें 10 विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुर्बानसराय ने प्रथम तथा पिपरहीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर बालक वर्ग में कुंवरपुर के विवेक कुमार और बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की प्रिया कुमारी विजेता रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में कुर्बानसराय के कुशाल, बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की प्रिया, 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग कुर्बानसराय के कुशाल और बालिका वर्ग में वहीं की आफरीन, उप्रा स्तर 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कुंवरपुर के आकाश, बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की अन्नु गुप्ता, 200 मीटर बालक वर्ग में कुंवरपुर के शिवम कुमार, बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की अन्नु गुप्ता, 400 मीटर बालक वर्ग में कुंवरपुर के आकाश, बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की गुंजा, 600 मीटर बालक वर्ग में कुंवरपुर के आकाश, बालिका वर्ग में कुर्बानसराय की गुंजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में बच्चों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उप्रा स्तर के बालक वर्ग में कुंवरपुर प्रथम और पिपरहीं द्वितीय स्थान पर रहे। प्राथमिक बालक वर्ग में कुर्बानसराय प्रथम व कुंवरपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक बालिका वर्ग में कुर्बानसराय प्रथम, पिपरहीं द्वितीय, उप्रा स्तर के बालिका वर्ग में कुर्बानसराय प्रथम व कुंवरपुर द्वितीय स्थान पर रहा। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार, रामलोचन यादव, सोहन राम, लल्लन प्रसाद यादव, चंद्रशेखर यादव, संतोष सिंह यादव, विनोद पांडेय, विपिन शुक्ला, अवधेश नारायण यादव, तिलकधारी यादव, महेंद्र प्रताप यादव, अखिलेश यादव, संजय सिंह यादव, सुरेंद्रनाथ चौबे, कृष्ण गुप्ता, अमरदीप, राजेश्वर चौहान, विनय कुमार, रवि रंजन, अरुण भारती, सुंदर सिंह यादव, अजय पासवान, संतोष कुमा आदि रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक कन्हैयालाल पाल व संचालन ममता यादव ने किया। आभार कुंवरपुर के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप यादव व उप्र प्राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : जयंती पर याद की गईं पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, कहा - ‘पोखरण में किया था पहला परमाणु परीक्षण’
करंडा : संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, विजेता मेधावियों को बीईओ ने किया पुरस्कृत >>