सैदपुर : देव दीपावली पर नगर के गंगा घाटों पर दिखी अद्भुत छटा, पक्का घाट व बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर आसमान से उतरे सितारे





सैदपुर। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर के पक्का घाट पर जहां भव्य गंगा आरती की गई, वहीं बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर भी शानदार आयोजन किए गए। इस दौरान घाट पर एक से बढ़कर एक आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर तो सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण-राधा के कई नृत्य सहित अन्य आयोजन हुए। जिन्हें देखने के लिए नगर सहित आसपास के गांवों से आई सैकड़ों की भीड़ जुटी हुई थी। घाटों पर बुधवार की देररात 12 बजे तक आयोजन चलता रहा। देखने के लिए भी लोग उमड़े हुए थे। घाटों पर आकर्षक रंगोली बनाने के साथ पूरे घाट को दीपों से सजाया गया था। जिससे पूरा घाट जगमगा रहा था। साथ ही शिव मंदिर को भी दियों व झालरों से सजाया गया था। लोगों ने दीपावली की तर्ज पर अपने घरों को भी दीयों से सजाया था। साथ ही बच्चे जमकर आतिशबाजी कर रहे थे। दूर दराज से आकर गंगा घाटों पर लोग दीपदान कर रहे थे। घाट पर फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ जुटी रही।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : गंगा में डूबे फर्नीचर कारीगर का 36 घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग, मीलों दूर तक खाक छान चुकी एसडीआरएफ टीम
सैदपुर : खेल-खेल में 6 साल के बच्चे ने चालू कर दिया इलेक्ट्रिक धान मशीन, पट्टे में फंसकर हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम >>