जखनियां : किसान सभा ने एसडीएम को दिया मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक, फसलों का मुआवजा देने की मांग





जखनियां। भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। गुरूवार को पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा, जहां एसडीएम अतुल कुमार से मिला। अध्यक्ष विनोद ने मुख्यमंत्री को संबोधित किसानों से संबंधित 6 सूत्रीय मांगपत्र देकर बिना मौसम की हुई बारिश से बर्बाद हुई फसलों व आवारा पशुओं द्वारा बर्बाद किए जाने वाले फसलों का मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्हें पकड़कर गोशाला में रखवाने के साथ किसानों को फसलों पर एमएसपी की गारंटी देने की मांग की। मांग किया कि किसानों को धान की फसल बर्बाद होने पर समिति बनाकर जांच कर उनको भी इसका लाभ दिया जाए। साथ ही 60 वर्ष की उम्र के किसानों को 10 हजार रूपए की पेंशन देने की भी मांग की। पत्रक देने के बाद कहा कि सरकार किसानों को लगातार धोखा दे रही है। उन्होंने रबी के फसल की बुआई के लिए सभी किसानों को डीएपी, यूरिया तथा उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर योगेंद्र यादव, बनारसी, शीला, रामदेव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : विकास कार्यों की आड़ में बीडीओ कक्ष निर्माण से लगायत गांवों में भ्रष्टाचार का आरोप, बीडीसी ने डीएम से की शिकायत
गाजीपुर : क्रिकेट विश्वकप में बेटियों द्वारा परचम लहराकर अब एथलेक्टिस में जलवा दिखाएंगी बेटियां, जिले में पहली बार आयोजित होगी महिला एथलेक्टिस >>