खानपुर : तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, किशोर व युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों रेफर





खानपुर। थानाक्षेत्र के फरिदहां में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक व साइकिल सवार किशोर व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। गांव निवासी 15 वर्षीय विपिन यादव कहीं जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी और खुद भी पलट गया। जिससे विपिन सहित जाल्हूपुर निवासी संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने फौरन दोनों को उपचार के लिए क्षेत्र से जिला अस्पताल भेजा, जहां से दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : घर के बाहर बैठे युवकों को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर हाल में रेफर
करंडा : विकास कार्यों की आड़ में बीडीओ कक्ष निर्माण से लगायत गांवों में भ्रष्टाचार का आरोप, बीडीसी ने डीएम से की शिकायत >>