सैदपुर : घर के बाहर बैठे युवकों को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर हाल में रेफर





सैदपुर। थानाक्षेत्र के बिशुनपुर कलां स्थित लोहटा में घर के बाहर बैठे युवकों को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। गांव निवासी 26 वर्षीय हरिंदर वनवासी पुत्र खरे वनवासी व 30 वर्षीय विनोद वनवासी पुत्र चमरू वनवासी अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार उधर से गुजरा और उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें हरिंदर अचेत हो गया। दोनों को फौरन सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : देव दीपावली पर हुआ भव्य आयोजन, हजारों दीप से जगमगा उठा ब्रह्मबाबा परिसर
खानपुर : तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, किशोर व युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों रेफर >>