जहूराबाद व मुहम्मदाबाद में सरदार पटेल की याद में 13 व 14 नवंबर को निकलेगी 8 किलोमीटर की पदयात्रा, तय की गई रूपरेखा

कासिमाबाद/मुहम्मदाबाद। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के आयोजन के बाबत जहूराबाद विधानसभा की बैठक का आयोजन क्षेत्र के एक विद्यालय में किया गया। जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पखवारे में आयोजित होने वाली विशाल पदयात्रा की रुपरेखा तैयार की गई। बतौर मुख्य अतिथि जितेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि यह यात्रा हजारों लोगों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास चावनपुर से शुरू होकर कासिमाबाद चौराहा, बाजार, तहसील तिराहा होते हुए वेद बिहारी पोखरा स्थित रामलीला मैदान में संपन्न होगी। इसके बाद मतदाता सूची के विशेष अभियान में भाजपा की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। इस मौके पर कृष्णानंद राय, मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, धनंजय ओझा, मनोज सिंह, धनंजय चौबे, नीतीश उपाध्याय, अनुराग शर्मा, जवाहर चौहान, हरेराम चौहान, रजनीश राय, शिव गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी और संचालन मयंक राय ने किया।
इसी क्रम में मुहम्मदाबाद विस की बैठक निजी मैरेज हाल में हुई। जहां सरदार पटेल की 150वीं जयंती अभियान के दौरान 8 किलोमीटर की पदयात्रा को लेकर रणनीति तैयार की गई। विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला प्रवासी राणा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के सम्मान में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कहा कि विकसित भारत निर्माण में महापुरुषों के योगदान, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा बहुत ही महत्वपूर्ण तथा प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान बैठक में 14 नवंबर को 8 किलोमीटर की पदयात्रा का मार्ग तय किया गया। बताया कि ब्रॉडवे ग्लोबल स्कूल मलिकपुरा से चक इब्राहिम, मुर्की आगाध, लोकनाथ पाह, महरुपुर, बालापुर, डोमनपुरा, पासीपुरा, सलेमपुर, दाउदपुर, मलिकपुर होते सहित मोहम्मदाबाद पार्क में समाप्त होगी। इस मौके पर वीरेंद्र राय, रविंद्र नाथ राय, सतीश राय, राजेश राय, रामजी गिरी, सतेंद्र राय, आलोक शर्मा, सत्येंद्र राम, सुरेश गिरी, कृष्ण कुमार राय आदि रहे। अध्यक्षता सतीश राय गुड्डू व संचालन शशांक राय ने किया।

