गाजीपुर : जिले के तीरंदाज ने रोशन किया जिले का नाम, भारतीय तीरंदाजी टीम के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। जिले के तीरंदाज ने जिले का नाम रोशन किया है। भारत की तीरंदाजी टीम के लिए हरियाणा के सोनीपत स्थित साई सेंटर में चल रहे ट्रॉयल्स में जमानियां के रोहित कुमार का चयन हुआ है। सतीश दुबे ने बताया कि रोहित ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने के साथ ही अंतराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में खेल चुके रोहित वर्तमान में आईटीबीपी में तैनात हैं और साई कोलकाता में प्रशिक्षणरत हैं। रोहित की इस उपलब्धि के बाद पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह सहित सभी ने फोन कर शुभकामनाएं दी।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

