जखनियां : विधायक निधि से लगे कई हाई मास्ट लाइटों के खराब होने से लोगों को हो रही परेशानी, कराई जा रही मरम्मत





जखनियां। स्थानीय कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक निधि से लगाई गइ हाई मास्ट लाइटों का बल्ब सहित तकनीकी खराबियां आ जाने के चलते उन क्षेत्रों में रात के समय अंधेरा रहता है। जिससे लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। क्षेत्र के शहीद गांव धामूपुर पार्क, चकमलपुर, अमारी गेट सहित विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय विधायक बेदी राम की विधायक निधि से हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। लेकिन उन लाइटों के बल्ब खराब होने के साथ ही उनमें तकनीकी खराबियां आ गई हैं। करीब एक माह से खराबी आने के चलते उन क्षेत्रों में प्रतिदिन रात के समय अंधेरा फैल जाता है। इस बाबत विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार ने बताया कि विधायक निधि से जन सुविधा के लिए कानपुर के यूपीआईएफएससी संस्था द्वारा लाइटें लगाई गई हैं। बताया कि जिन स्थानों पर भी लाइटें खराब होने की शिकायत मिल रही हैं, कार्यदायी संस्था द्वारा उनकी मरम्मत कराई जा रही है। बताया कि जखनियां बाजार की खराब लाइटों को 3 दिनों के अंदर ठीक करा दिया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, किया दान पुण्य
गाजीपुर : जिले के तीरंदाज ने रोशन किया जिले का नाम, भारतीय तीरंदाजी टीम के लिए हुआ चयन >>