सैदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, किया दान पुण्य

सैदपुर। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नगर स्थित गंगा घाटों पर बुधवार को सुबह से ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नगर के पक्का घाट, बूढ़ेनाथ महादेव घाट, रंगमंहल घाट आदि पर भोर से ही लोग गंगा स्नान करने के लिए पहुंचने लगे। दोपहर तक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और दान-पुण्य किया। दान लेने के लिए घाटों के बाहर आर्थिक विपन्न लोग बैठे हुए थे। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से पूरे वर्ष भर के स्नान का पुण्यफल प्राप्त होता है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

