गाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर संकट मोचन मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के मौके पर जिले के ददरीघाट स्थित संकट मोचन मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे से गूंज रहा था। समाजसेवी विजय प्रकाश दुबे व दीपक उपाध्याय द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस मौके पर कन्हैया चौरसिया, आशुतोष तिवारी, सुधांशु तिवारी, शिवम सिंह, अमित राय, प्रदीप यादव, सत्या यादव, शैलेश यादव, विकास यादव, विकास तिवारी, प्रगति दूबे, आरती बिन्द, अमृतांश बिन्द, राहुल यादव, अभिषेक गोंड, विकास खरवार, निलेश बिन्द, गोलू राय आदि रहे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

