भांवरकोल : लंबी बीमारी के बाद समाजसेवी का हुआ निधन, एसडीएम पुत्र ने दी मुखाग्नि





भांवरकोल। क्षेत्र के ढढनी रणवीर राय निवासी समाजसेवी रामसुमेर राय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो 85 के थे और गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। शेरपुर खुर्द स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर राय के पिता रामसुमेर के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद बुधवार को कालूपुर स्थित गंगा घाट उनका अंतिम संस्कार किया गया, बड़े पुत्र व एसडीएम रविशंकर राय ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय के बहनोई स्व. राय के निधन पर सभी ने शोक जताया है। वो अपने पीछे तीन पुत्र व 2 पुत्रियां छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : 25 हजार के ईनामियां हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर को पुलिस ने मारी गोली, कई थानों में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में दर्ज हैं 11 मुकदमे
सैदपुर : रास्ते के विवाद में पट्टीदारों ने ब्लॉक प्रमुख के कर्मी को पीटा, पुलिस के सामने धमकाने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर >>