सैदपुर : 25 हजार के ईनामियां हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर को पुलिस ने मारी गोली, कई थानों में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में दर्ज हैं 11 मुकदमे

सैदपुर। स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामियां हिस्ट्रीशीटर व बेहद शातिर गैंगस्टर का हाफ एनकाउंटर करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को अवैध कट्टा सहित बाइक बरामद हुआ है। बीते 9 अक्टूबर की सुबह नंदगंज के महेंद्र यादव अपने भाई पारसनाथ यादव के साथ रोज की तरह टहल रहे थे। तभी बाइक से गुलशन यादव पुत्र शोभनाथ यादव पुत्र विशुनपुर कलां अपने साथी मनीष यादव पुत्र रामचंद्र निवासी पचरासी व एक अन्य के साथ वहां आया। गुलशन व मनीष हाथ में पिस्टल व कट्टा लेकर पारस पर फायर झोंक दिया। जिसमें एक गोली पारस के पैर में लगी और एक गोली मिस हो गयी। इसके बाद आये बदमाशों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। वहीं फरार गुलशन पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। इस बीच पुलिस गश्त कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक से एक संदिग्ध बहरियाबाद रोड से गुजरने लगा। जिसके बाद टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वो भागने लगा। संयुक्त टीम ने आगे जाकर रात के अंधेरे में जोगीवीर पुलिया पर घेरेबंदी कर दी। खुद को चारों तरफ से घिरा मानकर बदमाश पुलिस पर कट्टे से फायर झोंकने लगा। पुलिस की जवाबी गोली उसके पैर में लगी और वो घिर गया। जिसके बाद फौरन पुलिस उसे लेकर अस्पताल आयी। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल बदमाश बेहद कुख्यात है और उस पर जिले के भुड़कुड़ा व नंदगंज सहित सैदपुर में कुल 11 गम्भीर मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें भुड़कुड़ा व गैंगस्टर समेत कुल 2, नंदगंज में हत्या के प्रयास व सैदपुर में गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट सहित कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। पूछने पर कुबूल किया उस मामले से भागने के लिए फायरिंग की।

