जखनियां : श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन समुद्र मंथन प्रसंग का हुआ वर्णन, समुद्र मंथन का बताया संदेश





जखनियां। क्षेत्र के सदरजहांपुर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन बैकुंठपुर से आए आचार्य इन्द्रासन महाराज ने समुद्र मंथन प्रसंग का वर्णन किया। कथा स्थल पर सुबह से ही नित्य पूजा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के दौरान आचार्य ने कहा कि समुद्र मंथन का यह प्रसंग संदेश देता है कि जब तक हम समर्पण और संयम के साथ प्रयास नहीं करते, तब तक अमृत की प्राप्ति संभव नहीं है। भगवान विष्णु के मोहिनी रूप और देवासुर संग्राम का वर्णन किया। कहा कि भगवान कृष्ण श्रीहरि के रूप हैं। श्रीकृष्ण ने 7 वर्ष की उम्र में ही अनेकों राक्षसों का वध करते हुए पृथ्वी से भार हटाया। कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के कलयुग में श्रवण से मानव कल्याण होता है। आयोजक अवधेश सिंह व अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को कथा का समापन होगा। इस दौरान हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : सीएचसी कर्मियों ने शिविर लगाकर फाइलेरिया की हुई जांच, लोगों को किया गया जागरूक
सैदपुर : 25 हजार के ईनामियां हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर को पुलिस ने मारी गोली, कई थानों में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में दर्ज हैं 11 मुकदमे >>