जखनियां : सीएचसी कर्मियों ने शिविर लगाकर फाइलेरिया की हुई जांच, लोगों को किया गया जागरूक





जखनियां। क्षेत्र के पदुमपुर राम राय में सीएचसी कर्मियों द्वारा शिविर लगाया गया। जहां फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान रामाधार गुप्ता के रक्त का नमूना लेकर शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रधान के प्रयास से दर्जनों लोगों ने अपने खून का नमूना दिया और फाईलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के लिये जांच कराई। स्वास्थ्यकर्मी मानवेन्द्र पांडेय ने बताया कि फाइलेरिया की सही जांच रात के समय ही बेहतर हो पाती है। बताया कि रात 10 बजे से 2 बजे के बीच जांच होती है, क्योंकि इस परिधि में माइक्रोफाइलेरिया रक्त में अधिक सक्रिय होते हैं। मुख्य रूप से यह लसिका फाइलेरियासिस नामक परजीवी से होने वाली बीमारी के निदान के लिए होता है। बताया कि 4 से 6 नवंबर तक पदुमपुर राम राय में ये शिविर लगेगा। 7 से 9 नवंबर तक रामपुर बलभद्र में व 9 से 11 नवंबर तक जलालाबाद में शिविर लगेगा। इस मौके पर एलटी रामाश्रय दास, मोरारजी, आशा वंदना, एचई मानवेन्दु पाण्डेय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : तहसील में काटा जा रहा पेड़ हाईटेंशन तार पर गिरा, देव दीपावली पर भी पूरे क्षेत्र की बत्ती हुई गुल
जखनियां : श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन समुद्र मंथन प्रसंग का हुआ वर्णन, समुद्र मंथन का बताया संदेश >>