पुल पर सेल्फी लेना युवक को पड़ा महंगा, नदी में जा गिरी बाइक





नंदगंज। थानाक्षेत्र के चोचकपुर पीपापुल पर रविवार की सुबह युवक के लिए सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। जब उसकी बाइक बीच गंगा नदी में गिर गई। संयोग अच्छा था कि संतुलन बिगड़ने के बावजूद युवक नदी में गिरने से बाल बाल बच गया। जिससे हादसा होने से बच गया। घटना के बाद मछुआरों द्वारा उसकी बाइक की तलाश की जा रही है लेकिन शाम 6 बजे तक बाइक नहीं मिली थी। करंडा थानाक्षेत्र के चोचकपुर स्थित गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर रविवार होने के कारण वाहनों का आवागमन कम था वहीं कुछेक लोग पैदल जा रहे थे। इस बीच करीब 11 बजे पुल से जा रहा एक युवक बीच में रूका और बाइक खड़ी कर उसी के सहारे खड़ा होकर सेल्फी लेने लगा। इस बीच बाइक पर ज्यादा जोर पड़ने से संतुलन बिगड़ा और बाइक सीधा नदी में जा गिरा। संयोग अच्छा था युवक ने संतुलन संभाल लिया। जिससे वो बाल बाल बच गया। घटना के बाद कुछ दूर मौजूद नाविक वहां पहुंचा और साथियों की मदद से घंटों तक नदी में बाइक ढूंढी। शाम करीब 6 बजे तक नहीं मिली थी। वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई थी। जानकारी के अनुसार युवक चंदौली के कोहड़ा सकरारी गांव का था। घटना के कुछ देर बाद वो वहां से चला गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सूरत अगलगी में मृत बच्चों के आत्मा की शांति के लिए हुई शोकसभा
किसी आडंबर की बजाय मन के अंदर ढूंढने से मिलता है परमात्मा - फलाहारी महाराज >>