करंडा: चालक को झपकी आने से ट्रैक्टर समेत ट्रॉली सड़क किनारे पलटी, गड्ढे में पानी भरा होने से सभी की बची जान

करंडा। थानाक्षेत्र के लीलापुर मोड़ पर चालक को झपकी आने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि गड्ढे में पानी भरे होने के चलते कोई दबा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। किसी तरह चालक आदि को बाहर निकाला। सोमवार को जमानियां की तरफ से ट्रैक्टर व ट्रॉली लेकर चालक जलंधर लीलापुर की तरफ आ रहा था। तभी झपकी आ जाने से वो सड़क किनारे मौजूद गड्ढे में पलट गया। संयोग अच्छा था कि गड्ढे में पानी भरा था। जिससे किसी को झटका नहीं लगा और वो उसके नीचे दबे नहीं। इधर घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह से सभी को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उनकी जान बचाई।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

