कासिमाबाद: महड़ौर निवासी अमिताभ राय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस के रूप में ली शपथ, जिले का रोशन हुआ नाम

कासिमाबाद। क्षेत्र के महड़ौर के मूल निवासी अमिताभ राय को इलाहाबाद हाईकोर्ट का नया जज बनाया गया है। जिसके बाद पूरे प्रदेश में जिले सहित क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। कोलेजियम की स्वीकृति के बाद उन्होंने सोमवार को न्यायाधीश पद की शपथ ली। केंद्रीय कानून मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि स्व. राजेंद्र राय के पुत्र अमिताभ राय की शिक्षा दीक्षा लखनऊ में ही हुई थी।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

