कासिमाबाद : क्लीनिक के नाम पर अवैध अस्पताल चला रही महिला ने बिना डिग्री कर दिया ऑपरेशन, प्रसूता की मौत के बाद मुकदमा दर्ज

कासिमाबाद। बहादुरगंज नगर में अस्पताल के रूप में अवैध रूप से संचालित होने वाले क्लीनिक में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में अस्पताल पर बवाल काटा, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस सहित स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी पहुंचे। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर क्लीनिक संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मऊ के मुंगेश्वर डुमराव निवासिनी राधिका देवी नगर में बिना वैध पंजीकरण के अपने नाम से राधिका क्लीनिक चलाती थी। इस बीच प्रसव पीड़ा से जूझ रही साधना देवी वहां पहुंची और भर्ती हुई। वहां पर उसका प्रसव कराया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते अधिक रक्तस्त्राव के चलते उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद परिजनों ने आक्रोशित होकर वहां बवाल काटा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। इस बीच वहां पर कासिमाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. एनके सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाया बुझाया। इधर क्लीनिक की जांच की तो पता चला कि राधिका देवी के पास मान्य चिकित्सकीय डिग्री तक नहीं थी और न ही कोई अस्पताल का कोई लाइसेंस था। जिसके बाद अधीक्षक ने संचालिका राधिका देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

