देवकली : मीटर में गड़बड़ी व गलत कनेक्शन के लिए जेल भेजने की धमकी देकर घूसखोरी करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार





देवकली। जिले की एसओजी, स्वाट टीम व रामपुर मांझा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन को लेकर मुकदमा दर्ज कराने व जेल भिजवाने की धमकी देकर घूसखोरी करने वाले विभाग में जिले के सबसे चर्चित कंप्यूटर ऑपरेटर को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद जिले भर में इस बात की चर्चा है। जिला निवासी वसीम अहमद बिजली विभाग में संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात है। उसके खिलाफ घूसखोरी की चर्चाएं आम थीं। उस पर आरोप है कि वो विभाग में आने वाले उपभोक्ताओं को उनके मीटर में गड़बड़ी होने व गलत कनेक्शन आदि का हवाला देकर डराता था और ऐसे में उपभोक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने के कार्यवाही की धमकी देकर उनसे घूस की रकम वसूलता था। इस बीच उसके यहां रामपुर मांझा थानाक्षेत्र स्थित देवचंदपुर के बभनौली निवासी आशुतोष दुबे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पूर्व में विजिलेंस टीम जांच के लिए मेरे घर गई थी। आरोप लगाया कि इसके बाद वसीम ने फोन कर आशुतोष को कार्यालय बुलाया। लेकिन कार्यालय बंद था। इसके बाद विजिलेंस टीम की कार्यवाही का डर दिखाकर उससे घूस मांगी। इधर तहरीर के बाद संयुक्त टीमों ने जाल बिछाया। बताया कि छुट्टी के चलते कार्यालय बंद था और आरोपी वसीम ने आशुतोष को शनिवार को रौजा बुलाया। जब आशुतोष 13 हजार रूपए की रिश्वत लेकर पहुंचा तो वहां संयुक्त टीम पहले से ही तैयार था। इस बीच जैसे ही आशुतोष ने रिश्वत के 13 हजार रूपए वसीम को दिए, टीम ने उसे धर दबोचा और उसके पास से रिश्वत की रकम बरामद करने के बाद थाने ले आई। इसके बाद सख्ती से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस बाबत एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भांवरकोल : बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट मास्टर ने वसूले 8 लाख रूपए, वापस मांगने पर दी धमकी, मुकदमा दर्ज
कासिमाबाद : क्लीनिक के नाम पर अवैध अस्पताल चला रही महिला ने बिना डिग्री कर दिया ऑपरेशन, प्रसूता की मौत के बाद मुकदमा दर्ज >>