गाजीपुर : एमएलसी के प्रयास से मुख्यमंत्री कोष से जारी हुए 72 लाख रूपए, गंभीर बीमारी से पीड़ित दर्जनों मरीजों का हो सकेगा इलाज

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से गाजीपुर के 53 पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री कोष से इलाज के लिये 72 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। जिसके चलते अब पीड़ितों का इलाज हो जाएगा। ये सहायता प्राप्त करने वालों में दूसरे जिले के लोग भी शामिल हैं। वहीं कई ऐसे बीमार हैं, जिनको दूसरी व तीसरी बार आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। एमएलसी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए पीड़ितों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं परिजनों ने भी मुख्यमंत्री व एमएलसी का आभार जताया। इन लाभार्थियों में लखनऊ की सुनीता सिंह को 5 लाख रुपए, चंद्र कॉलोनी सदर की बृजबाला सिंह को साढ़े 3 लाख रुपए व नन्हीं बच्ची मनोरमा कुशवाहा को तीसरी बार मदद मिली। इस दौरान तीसरी बार में 37 हजार 500 रुपए मिले। वहीं शेरमठ मोहम्मदाबाद के कृष्ण यादव को तीसरी बार 50 हजार रुपए, नवापुरा सदर की पुष्पा यादव को तीसरी बार 2 लाख रुपए, गुरैनी जखनियां के हर्ष सिंह को दूसरी बार 1 लाख 25 हजार रुपए, मुगलानी चक की अनुराधा चौहान को दूसरी बार डेढ़ लाख रुपए, झोटना जखनियां के अमित सिंह को डेढ़ लाख रुपए, औड़िहार सैदपुर के आदित्य राजभर को 1 लाख 75 हजार रुपए, हंसराजपुर जखनियां की निशा को डेढ़ लाख रुपए, सिंगेरा कासिमाबाद के कृष्ण सिंह को दूसरी बार डेढ़ लाख रुपए, भवानीपुर सदर की सविता दुबे को 2 लाख रुपये, ताड़ीघाट रेवतीपुर की पूनम देवी को डेढ़ लाख रुपए, कालूपुर रेवतीपुर के सचिन कुमार को 75 हजार रुपए, बाबूरामपुर सदर की सोनी देवी को 2 लाख रुपए, नसीरपुर जखनियां की इंदु कुशवाहा को 1 लाख रूपए, चिलार सैदपुर के धर्मेंद्र राम को 2 लाख रूपए, ददरीघाट सदर की गीता श्रीवास्तव को 1 लाख रूपए, कासिमाबाद की संगीता सिंह को ढाई लाख रुपए, कठउत मोहम्मदाबाद की प्रेमलता राय को 2 लाख रूपए, पहुंची उर्फ मदनहीं सदर के रंजीत राम को 1 लाख रूपए, बिशुनपुर मथुरा, सैदपुर के बेचन को 2 लाख रूपए, विक्रमपुर सैदपुर की अनीशा बेगम को 2 लाख रूपए, काजी मंडी, सदर के आत्माराम चौबे को 2 लाख रूपए, रामगढ़, कासिमाबाद की डिंपल राय को 2 लाख रूपए, तिलवा, जमानियां के रामाशीष राय को 2 लाख रूपए, पठान टोली, जमानियां की लाल मुन्नी देवी को 50 हजार रूपए, फतेहपुर सिकंदर सदर की उदिता को 2 लाख रूपए, बारा जमानियां के रियाज खान को 1 लाख रुपए, कंसहरी, कासिमाबाद के शिबू सिंह को 50 हजार रूपए, सकरा सदर के अमरनाथ सिंह को 50 हजार रूपए, लट्ठूडीह मोहम्मदाबाद की श्याम राय को ढाई लाख रुपए, शेरपुर जमानियां के विशाल यादव को 50 हजार रूपए, रेंगा कासिमाबाद की शारदा देवी को 75 हजार 313 रुपए, सरदरपुर जखनियां के महेश प्रताप यादव को 1 लाख रूपए, बूढ़नपुर, सैदपुर की नीलम देवी को 2 लाख रूपए, गहली बसारिखपुर, कासिमाबाद के बेचन यादव को 1 लाख रूपए, डढ़वल, सादात की नीलम सिंह को 2 लाख रूपए, गौरा जमानियां के संजय राय को 50 हजार रूपए, अलिमापुर सैदपुर के राजेश पाठक को 1 लाख रूपए, खिजिरपुर सदर के लालजी राम को 1 लाख रूपए, उचौरी, सैदपुर की निर्मला देवी को डेढ़ लाख रुपए, बोगना सदर के नंदलाल तिवारी को 2 लाख रूपए, धौरहरा पहेतियां, जखनियां की श्रेया पांडे को 75 हजार रुपए, राजापुर मोहम्मदाबाद की सुनीता गुप्ता को 50 हजार रूपए, गौसपुर मोहम्मदाबाद की सुमन सिंह को 50 हजार रूपए, कलौता सदर के उपेंद्र मौर्य को 50 हजार रूपए, यूसुफपुर जखनियां की कुनकुन छेदी को 50 हजार रूपए, विक्रमपुर सैदपुर के सुनील चौहान को 35 हजार रूपए, धनौता जमानियां के संदीप कुमार को 75 हजार रुपए, नायकडीह सैदपुर के नितेश दुबे को 50 हजार रुपए, सैयदबाड़ा सदर की नाहिद सुल्तान को 50 हजार रूपए व सुरूहुरपुर हरिचरण जखनियां की रीनिका को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।

