अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 घायल, 4 गंभीर





सैदपुर। थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। पहली घटना शुक्रवार की अल सुबह डहन निवासी अंकित यादव 21 Vहलने निकला था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाकर गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं खानपुर के बभनौली निवासिनी आरती 25 पत्नी वीरेंद्र शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पति संग बाइक से कहीं जा रही थी। तभी बाइक पलटने से वो घायल हो गई। पति बाल बाल बच गया। उसे भी सीएचसी से वाराणसी रेफर कर दिया गया। रावल निवासी शिवनाथ यादव 19 पुत्र शिवाकांत बाइक से सुबह 10 बजे सैदपुर की तरफ आ रहा था। तभी रास्ते में पिकप के टक्कर से वो घायल हो गया। उसका उपचार सीएचसी में कराया गया। इसी तरह गुरूवार की देररात करीब 11 बजे चंदौली के धानापुर निवासी सुदेश कुमार 22 पुत्र मिठाई अपने साथी सुधीर संग बाइक से घर जा रहा था। तभी पुल के पास सड़क पर सांड आ जाने से वो गिरकर घायल हो गया। उसे भी सीएचसी से वाराणसी रेफर कर दिया गया। सादात निवासी जीत राजभर अपने पुत्र अरूण राजभर 11 को लेकर सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। उसे भी वाराणसी रेफर किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बाजे गाजे के साथ निकली साईं बाबा की पालकी
प्रचंड जीत के बावजूद 2017 की तरह 2019 में भी जश्न नहीं मना सके भाजपा व गठबंधन के लोग >>