‘जिस देश से हुई बौद्ध धर्म की उत्पत्ति उस देश में उपेक्षित हैं हम,’ जयंती पर बोले लोग





देवकली। तथागत गौतम बुद्ध की जयंती शनिवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान छावनी लाइन, देवकली, सैदपुर, तरांव, सिरगिथा आदि गांवों में मनाई गई। संबोधित करते हुए लोगों नेकहा कि आज पूरे विश्व के 56 देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि जिस देश से इस धर्म की उत्पत्ति हुई वहीं पर हम उपेक्षित हैं। कहा कि तथागत बुद्ध का जन्म उस दौर में हुआ था जब समाज में ऊंच नीच की भावना, विषमता, रूढ़िवादिता अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियां अपने चरम पर थीं। लेकिन गौतम बुद्ध ने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। उनके विचारों पर चलकर ही पूरे विश्व के एक सूत्र में बांध जा सकता है। इस मौके पर पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा, युवा नेता राजेश कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा, रंगजी कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, कृपाशंकर कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार मौर्य, सुरेन्द्र, रामजी, रमाशंकर, रामवृक्ष, उर्मिला, अजय आदि मौजूद थे। संचालन संगठन मंत्री राजपति एडवोकेट व तहसील महामंत्री अशोक कुमार कुशवाहा ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< लोस चुनाव : नहीं मिले साधन तो किराया देकर बाइकों से गंतव्य तक पहुंचे राहगीर
कड़ी धूप में पत्नी संग सुभाष पासी ने लाइन में लगकर किया मतदान >>